Breaking News

रामनगरी से दिल्ली के लिए जल्द ही चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस: लल्लू सिंह

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। साथ ही रेल मार्ग से पूरे देश से अयोध्या को जोड़ा जाएगा। देश के सभी हिस्सों से अयोध्या के लिए ट्रेनें उपलब्ध हो सकेंगी। जिसके लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। नई ट्रेनें भी चलाई जाएगी।

👉कब है विवाह पंचमी, जानें इस दिन विवाह करना क्यों माना जाता है अशुभ

सांसद लल्लू सिंह के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर निमार्ण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूरे देश से श्रृद्धालु श्री राम के दर्शन हेतु अयोध्या आना चाहते है। जिसको लेकर पूरे अयोध्या की कनेक्टीविटी के लिए सरकार काम कर रही है।

रामनगरी से दिल्ली के लिए जल्द ही चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस: लल्लू सिंह

अयोध्या का इंटर नेशनल हवाई अड्डा बन कर तैयार है। अयोध्या आने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। रेल से आवागमन में जल्द ही अयोध्या से दिल्ली वंदे भारत का संचालन प्रारम्भ होगा।

👉‘रिबेल मून’ बनाने के लिए जैक स्नाइडर को कहां से मिली प्रेरणा? फिल्म निर्माता ने समझाईं बारीकियां

दिल्ली से दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच का नया एडिशन लगेगा। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा।

जिससे पूरे देश से किसी भी श्रद्धालु को अयोध्या आने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आये। नई ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। आध्यत्मिक नगरी अयोध्या जल्द ही अपने पूर्ण वैभव के स्वरूप में विश्व मानचित्र में दिखेगी।

👉विकसित भारत का निर्माण आज के युवाओं के हाथ में है: प्रो हिमांशु शेखर सिंह

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

Navyug Kanya Mahavidyalaya: बीएड विभाग में विदाई समारोह संपन्न

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय (Navyug Kanya Mahavidyalaya) राजेंद्र नगर के बीएड विभाग (BEd Department) के ...