Breaking News

विक्रांत मैसी की फिल्म का धमाल जारी, ओटीटी रिलीज के बाद भी सिमेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म

विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल ने लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म में मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की अदाकारी के लोग कायल हो चुके हैं। यह फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

यह फिल्म लगातार 80 दिनों से सिनेमाघरों में अपना शानदार प्रदर्शन बनाए हुए है। ऋतिक रोशन सहित अन्य लोगों ने हाल ही में फिल्म को एक सिनेमाई चमत्कार बताया, जिससे ’12वीं फेल’ के लिए मिल रही प्रशंसा में और अधिक इजाफा देखने को मिला। निर्माता, कलाकार और क्रू निस्संदेह इस फिल्म की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। ’12वीं फेल’ से विधु विनोद चोपड़ा ने अपने उम्दा निर्देशन की क्षमता को एक बार फिर से साबित किया है। फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार को लेकर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया के जरिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने हाल ही में एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर दर्शकों और प्रशंसकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। वीडियो में, उन्होंने उन लोगों से इस जश्न में शामिल होने और जिन्होंने इसे अब तक नहीं देखा है उन्हें सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का आग्रह किया है।

12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष की कहानी बयां करती है। फिल्म में उनकी दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। पिछले साल यह फिल्म तेजस के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। हालांकि, कंटेंट के दम पर इसने कंगना की फिल्म को बड़े अंतर से मात दे दी थी। बाद में, खुद अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया पर 12वीं फेल और विक्रांत मैसी की जमकर तारीफ की थी।

About News Desk (P)

Check Also

History TV18 Presents धमाकेदार नई सीरीज ‘Secrets of Penthouse’, 14 मार्च से हर शुक्रवार रात 11 बजे

Entertainment Desk। बॉब गुचिओन के उत्थान (Bob Guccione), पतन (Fall) और स्कैंडल्स (Scandals) को उजागर ...