Breaking News

Total Dhamal के ट्रेलर में दिखी मस्ती

अजय देवगन की फिल्म ’टोटल धमाल’ Total Dhamal का ट्रेलर रिलीज हो गया है। खूब मजेदार ट्रेलर है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिनेमाघर में ये फिल्म वाकई धमाल मचाएगी। बातों के साथ, हरकतों से भी इसमें हंसाने की कोशिश की गई है।

Total Dhamal फिल्म 22 फरवरी को

टोटल धमाल Total Dhamal फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होना है और इसका प्रचार शुरू हुआ था इसके पोस्टर्स रिलीज करने से। दो दिन से इसके पोस्टर रिलीज हो रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, सांय मिश्र, पितोबश, जावेद जाफरी जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं।

लंबे समय के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, वहीं अजय देवगन के साथ भी माधुरी ने लंबे समय से काम नहीं किया था। ऐसे में यह इन सभी कलाकारों को एक साथ देखना अलग अनुभव होगा।
कहा जा रहा है कि अनिल कपूर ने गुजराती आदमी का रोल किया है माधुरी इसमें मराठी महिला के किरदार में हैं। इन दोनों में जो नोंक-झोक है, उस पर कुछ कॉमेडी सीन बनाए गए हैं। प्रोडक्शन का स्तर ऊंचा रखा गया है और विदेश में काफी हिस्सा शूट हुआ है। इससे एक हॉलीवुड सेंसेशन की एंट्री भी हुई है। बता दें कि यह कोई मशहूर अभिनेता या अभिनेत्री नहीं है, बल्कि क्रिस्टल नामक एक बंदरिया है, जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

Kesari Veer: Legends of Somnath का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Entertainment Desk। सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा और सूरज पंचोली (Suniel Shetty, Vivek Oberoi, ...