Breaking News

संचारी रोगों से बचाव को आशा दीदी घर-घर देंगी दस्तक, 11 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

  • मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट करने के लिए भी करेंगे प्रेरित
  • सुमन-के फार्मूला के तहत हाथ धोने के बारे में भी जागरुक किया जाएगा

कानपुर नगर। जिले में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में समुदाय के लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। अभियान के दौरान 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान शुरू हो जाएगा। इसके अंतर्गत 31 अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर आपके स्वास्थ्य का हाल पूछेगी और संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी भी देगी।

वित मंत्री सीतारमण बोलीं- यूरोपीय संघ का प्रस्तावित कार्बन टैक्स मनमाना, भारत के निर्यात को होगा नुकसान

बुखार और खांसी के रोगियों, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस(आईएलआई), टीबी, फ़ाइलेरिया, कालाजार और कुष्ठ के रोगियों और कुपोषित बच्चों को भी खोजा जाएगा। अभियान के दौरान इस बार हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज के मरीजों की भी लिस्ट बनाई जानी है।

संचारी रोगों से बचाव को आशा दीदी घर-घर देंगी दस्तक, 11 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान 11 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगी। वह घर-घर जाकर पूछेंगी आपको बुखार, दिमागी बुखार, खांसी, किसी प्रकार की एलर्जी, कुष्ठ रोग, फाईलेरिया, टीबी इत्यादि तो नहीं है।

इसके साथ ही वह उन बच्चों का भी चिन्हांकन करेंगी जिनका वजन तय मानकों से कम है। ऐसे लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछकर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इससे इन मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया जा सकेगा।

संचारी रोगों से बचाव को आशा दीदी घर-घर देंगी दस्तक, 11 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के दौरान उन क्षेत्रों और मकानों की सूची भी बनाई जाएगी, जहां पर मच्छरों का प्रजनन अधिक पाया जाएगा। इन स्थानों की सूची बनाकर यहां पर मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया जाएगा।

👉  सभी जिलों से 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीद का ब्योरा तलब, CS ने मांगी रिपोर्ट

जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण की निगरानी ऑनलाइन डैशबोर्ड के जरिये प्रतिदिन की जा रही है। सहयोगी संस्थाओं के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के आधार पर जहां कहीं भी कमियां मिल रहीं हैं , ब्लॉक स्तरीय अधिकारी इस डैशबोर्ड के जरिये देख कर उन्हें ठीक करवा सकेंगे। दस्तक के दौरान लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में खासतौर से जागरूक किया जाएगा और मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

Please watch this video also

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोग नियंत्रण के बारे में और हाथों को स्वच्छ रखने के बारे में भी जानकारी देंगी। उन्होंने जनपद के सभी स्कूलों से भी अपील करते हुए कहा कि वह प्रार्थना सभा, क्लास, वाद-विवाद प्रतियोगिता और पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग के दौरान बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके और फायदे के बारे में बताएं।

खाना खाने से पहले मुंह, आंख, नाक, कान छूने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से सुमन-के फार्मूला से हाथ धोना चाहिए। इससे डायरिया की बीमारी में 30 फीसदी और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण (विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों में) 20 फीसदी तक कम हो सकते हैं।

संचारी रोगों से बचाव को आशा दीदी घर-घर देंगी दस्तक, 11 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

यह है सुमन-के फार्मूला

स्वस्थ रहने के लिए सुमन-के विधि से 40 से 60 सेकंड तक हाथों की अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। विधि इस प्रकार है-

  • एस- पहले दोनों हथेलियों को सामने से साबुन लगा कर धुलें।
  • यू- हथेलियों को उल्टा कर साफ करें।
  • एम- मुट्ठी की सफाई करें।
  • ए- अंगूठे की सफाई करें।
  • एन- नाखून को रगड़ कर साफ करें।
  • के- कलाइयों की सफाई करें।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन 

About Amit Anand Kushwaha

Check Also

पारसी धर्म में आसमान को सौंपा जाता है शव, समय के साथ बदल गई परंपरा

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार की देर रात मुंबई में निधन ...