Breaking News

संविधान दिवस पर संगोष्ठी, ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन ने किया आयोजन

 

जयपुर। ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संविधान की विशेषताओं और उपलब्धियां पर चर्चा की गई। साथ ही यह विचार व्यक्त किए गए कि भारतीय संविधान हमारे देश का गौरवमय मार्गदर्शक ग्रंथ है। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के प्रमोद शर्मा ने संविधान दिवस कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया।

झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम को समन्वयक डॉ वर्तिका अरोड़ा (संस्थापक प्राचार्य, राजस्थान स्कूल आफ ला फोर विमेन ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमे हमारे संविधान को गहराई से समझना है तो संविधान सभा की बहस को समझना जरूरी है। इसमें हर शब्द पर चर्चा की गई। टिप्पणियां और आलोचना की गई और सुझाव भी दिए गए।

 

इस कार्यक्रम में कानोडिया स्कूल आफ लॉ की छात्राओं दानिश रोशन, निहारिका, जोया खान, शिरीन खान, ग्राम्या कुमावत ने और बियानी लॉ कॉलेज की खुशी शेखावत, खुशी शर्मा, अपूर्वा और नौशीन खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संवैधानिक जागरूकता को बढ़ाने पर जोर दिया।

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ शरद कुमार व्यास, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू ने ऑनलाइन शामिल होकर कहा कि विविधता से संपन्न भारत को हमारा संविधान समान रूप से एकता में रखता है। इस संविधान दिवस को मनाना जरूरी है कि इसने हमारे देश को विधि शासित देश बनाया है। हमें हमारे संविधान पर गर्व किए जाने की आवश्यकता है। हमारे देश में विकसित हो रहा संविधानवाद हमें विकसित भारत की ओर अग्रसर कर रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया

कार्यक्रम का संचालन इंडिक स्कूल ऑफ ज्यूरिसप्रूडेंस के डॉ राजेश मेठी ने किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रौढ शिक्षण समिति के राजेंद्र बोड़ा सहित हरचंद राम, डॉक्टर कैलाश, एडवोकेट रमन नंदा आदि उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार के लिए EC ने शुरू की पहल, सियासी दलों के साथ बैठक का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली:  मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों के बीच चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार ...