Breaking News

टाइनी टॉट्स ग्रुप ऑफ स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

अयोध्या। टाइनी टॉट्स स्कूल में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, कमिश्नर गौरव दयाल, विशिष्ट अतिथि कर्नल एमके सिंह परिहार का स्वागत विद्यालय की निदेशिका बिन्नी सिंह ,प्रबंधक रंजीत सिंह, प्रबंध समिति के अन्य सदस्य, विद्यालय के सीनियर शाखा के प्रधानाचार्य अजय कुमार एवं सिविल लाइन शाखा की प्रधानाचार्या मुक्ति श्रीवास्तव, हेड गर्ल उन्नति यादव तथा हेड बॉय उत्कर्ष मिश्रा तथा सभी विद्यालय सदस्यों द्वारा किया गया।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 16.5 रुपये की बढ़ोतरी, लगातार पांचवें महीने बढ़े दाम

टाइनी टॉट्स ग्रुप ऑफ स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

इस वर्ष वार्षिक उत्सव का मुख्य विषय भारत के तीज त्यौहार को लिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर छात्र परिषद के खेल के कप्तान अभिनव राणा द्वारा प्रांगण में दौड़ लगाकर किया गया। इसका स्वागत सभी सदनों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा ताली बजाकर किया गया। तत्पश्चात सभी सदन के विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड की गई।

Please watch this video also

टीटीएसएस के इतिहास में पहली बार गणेश वंदना में अभिभावकों ने भागीदारी की तथा गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस बार का खेल दिवस ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न त्योहारों से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे हावड़ा ब्रिज उड़ीसा का चौकी रेस100/400मी० तक दौड़ एवं साइकिल दौड़ के साथ-साथ पुच्ची रेस, एकला चलो, जगन्नाथ रथ यात्रा, फेस मास्क रेस, बोट रेस, संतुलन रेस दार्जिलिंग टी रेस, चौकी रेस आदि। इसी के साथ-साथ वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड संतुलन रस्सा-कस्सी जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया। जिसमें पिरामिड संतुलन में टैगोर सदन प्रथम तथा रस्सा -कस्सी में सुभाष सदन प्रथम स्थान पर रहा।

टाइनी टॉट्स ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने आकर्षक दौड़ प्रतियोगिता के बीच अनेक रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। जैसे नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के बच्चों ने भरतनाट्यम, (तमिलनाडु) (वेस्ट बंगाल)का धुनुची नृत्य,(अरुणाचल) लोसार नृत्य, ओनम, कर्मा नृत्य (उड़ीसा), उत्तर प्रदेश की होली, राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा, गोवा का प्रसिद्ध गोनीज नृत्य, पंजाब का प्रसिद्ध भांगड़ा आदि प्रसिद्ध नृत्य किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को सराहा गया।

टाइनी टॉट्स ग्रुप ऑफ स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

नेहरू हाउस ने सर्वश्रेष्ठ सदन की शील्ड जीती। कार्यक्रम का समापन महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं कमिश्नर गौरव दयाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विद्यालय की निदेशिका द्वारा भी बच्चों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों को धन्यवाद दिया गया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

महाकुंभ : पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई, की देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

समर सलिल ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने संगम में डुबकी लगाई ...