Breaking News

लखनऊ पूर्वी विधानसभा में विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ।“परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई।”….परोपकार से बढ़कर दूसरा धर्म नही है और किसी को दुख पहुंचाने से बढ़कर कोई दूसरा अधर्म नहीं है। इन इन चौपाइयों के साथ अपनी बात को शुरू करते हुए लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूरब की जनता का स्वागत किया। मौका था लखनऊ पूर्वी विधानसभा में कंबल वितरण कार्यक्रम की आखिरी कड़ी का।

आयुष्मान भारत योजना से अब तक कितने लोग हुए लाभान्वित? सरकार ने जारी किए ताजा आंकड़े

इंदिरानगर स्थित इरम स्कूल में विधानसभा के विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम में रक्षामंत्री के सुपुत्र और भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने वृद्धजनों, गरीबों, असहायों और अत्यंत जरूरतमंद लोगों का कंबल वितरित किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्वी विधानसभा की जनता भी मौजूद रही। दो घंटे तक चले कार्यक्रम में कंबल लेने वालों का तांता लगा रहा।

इससे पहले कंबल लेने वालों का कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन किया गया उसके बाद उनको टोकन देकर एक निश्चित स्थान पर बैठाया गया जहां वहीं टोकन नम्बर लगाया गया था जो उनको निश्चित किया गया था। बड़े ही व्यवस्थित रूप से कंबल वितरण का यह कार्यक्रम एक मिसाल बन गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानपरिषद सदस्य मुकेश शर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग प्रदेश सह संयोजक दिलीप लोधी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राय, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, रीना चैरसिया, सुमित खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नीरज सिंह ने विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए विधायक ओपी श्रीवास्तव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण का कार्य जिस पर सरस्वती विराजमान है ऐसे कमल के फूल वाले कर रहे हैं। उन्होंने कहा यह देश भूल न जाए की 24 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने का काम कमल के फूल वालों ने किया है। 4 करोड़ लोगों को आवास दिलाने का काम भी कमल के फूल वाले ही कर रहे हैं। इस देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने वाले भी कमल के फूल वाले ही हैं। इतना ही नहीं देश के प्रति अपार निष्ठा रखने वाले भी कमल के फूल वाले ही हैं।

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा ही संगठन, सेवा ही समर्पण का भाव बसा हुआ है। इसी कड़ी में विधानसभा में आखिरी कंबल वितरण का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में मान्यता है कि धन से अधिक महत्व धर्म का है, स्वार्थ से अधिक महत्व परमार्थ का है, उपयोग से अधिक महत्व त्याग का है और संग्रह से अधिक महत्व वितरण को दिया गया है। उन्होंने कहा कि तन मन और धन का उपयोग तभी है जब वह मानवता के लिए लगे। उन्होंने अपने उद्बोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा लखनऊ में किया जा रहे विकास पर भी प्रकाश डाला। अंत्योदय की प्रेरणा से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से सेव कर में लगे हुए हैं।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्पायरिंग इंजीनियर्स के लिए पेश किया “आकाश इनविक्टस” द अल्टीमेट जेईई प्रिपरेशन प्रोग्राम

विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 14 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूरब विधानसभा की जनता को दो ओवर ब्रिज समर्पित करने वाले हैं, इनमें से एक मुंशी पुलिया का ओवर ब्रिज है और दूसरा खुर्रम नगर का। उन्होंने कहा कि लखनऊ संसदीय क्षेत्र में राजनाथ सिंह द्वारा पांच सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से पूरब विधानसभा में विवेक खंड गोमतीनगर में अत्यधिक सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार हो रहा है।

About reporter

Check Also

शहद में भिगोकर आंवला का सेवन है रामबाण, मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ

आंवला सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते ...