Breaking News

अंडमान ट्रिप का बना रहे हैं प्लान? तो इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करना न भूलें

समुद्र किनारे सुकून के पल बिताने के लिए कपल्स बीचेज पर जरुर जाते हैं। अगर आप भी अंडमान जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप समुंद्र तटों के अलावा वहां के खूबसूरत और धार्मिक मंदिरों का जरुर दर्शन करें। अंडमान में नीले पानी से लेकर सफेद रेत तक समुद्र तटों तक फैली शांति कपल्स को सुकून देती है। बीचेज के साथ ही यहां पर कुछ ऐसे मंदिर भी है, जो आपको सुकून का एहसास कराते हैं। आइए आपको अंडमान में मौजूद फेमस मंदिरों के बारे बताते हैं।
मुरुगन मंदिर
पोर्ट ब्लेयर के केंद्र में स्थित यह मंदिर आपकी पहली अंडमान और निकोबार ट्रिप के लिए बेहतर है। यह मंदिर अपने भक्तों की आध्यात्मिक आस्था के लिए आकर्षित करते हैं, बल्कि सुंदर वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। इस मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। वीकेंड पर भी काफी ज्यादा लोग जाते हैं। जब जाएं तो मंदिर के समय का ध्यान रखें।
शंकराचार्य मंदिर
अगर आप अंडमान की ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आप इस मंदिर में जरुर जाएं। यह मंदिर एक पहाड़ की चोटी पर स्थित होने की वजह से यहां का नजारा शानदार है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप पर जा रही हैं, तो आप यहां जरुर जाएं।
श्री गणेश मंदिर
यह मंदिर पोर्ट ब्लेयर में स्थित है। श्री गणेश मंदिर सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक हर दिन खुला रहता है। भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और यह भक्तों के लिए विश्वास का सबसे खास प्रतीक माना जाता है। यहां पर जाने के लिए आपको पोर्ट ब्लेयर के एबरडीन बाजार के पास स्थित है। सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

About reporter

Check Also

कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई जाफर एक्सप्रेस; बलूचिस्तान हाईजैक के बाद ट्रेन सेवाएं बहाल

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के करीब दो हफ्ते बाद जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express) का परिचालन ...