Breaking News

Travel Tips: कम बजट में करें दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की यात्रा, आध्यात्मिक शांति का मिलेगा अद्भुत अनुभव

अक्सर दिल्ली में रहने वाले लोग एक-दो दिन की छुट्टी लेकर मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान करते हैं। इस यात्रा की खासियत है कि दिल्ली से मथुरा जाने में अधिक समय नहीं लगती है। यह शहर घूमने के लिए 2 दिन का समय काफी है। हालांकि पहली बार किसी नई जगह जाने पर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसे में अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मथुरा और वृंदावन की यात्रा के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप सिर्फ 2 दिन में बजट में यात्रा कर सकते हैं। साथ ही शहर भी अच्छे से घूम सकते हैं।

दिल्ली से मथुरा की यात्रा
आप दिल्ली से मथुरा के लिए ट्रेन ले सकते हैं। सामान्य ट्रेन टिकट का मात्र 120 रुपए है और अगर आप AC से जाना चाहते हैं, तो इसका टिकट 300 रुपए के आसपास होगा। आप अगर यहां पर ऑफ सीजन में आते हैं, तो आपको 700-800 रुपए में भी गेस्ट हाउस मिल सकते हैं।
मथुरा में पहला दिन
मथुरा में पहले दिन आप यहां के लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं। फिर इसके बाद आप द्वारकाधीश मंदिर और विश्राम घाट के लिए जा सकते हैं। द्वारकाधीश मंदिर अपनी भव्यता और शिल्पकला के लिए फेमस है। इस मंदिर से 20-25 मीटर की दूरी पर विश्राम घाट है। यहां पर आप यमुना नदी के किनारे स्थित घाट पर कुछ देर बैठें और फिर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए निकल सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर
आप मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां पर आपको भक्ति और शांति का अनुभव होगा। यहां पर प्रवेश मुफ्त है। इस मंदिर में प्रवेश करने से पहले गेट पर ही आपका बैग और मोबाइल फोन जमा करवा लिया जाता है। इसके बाद आप मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। यहां प्रांगण में आप झांकी दर्शन भी कर सकते हैं, जिसका 20 रुपए टिकट है। मंदिर के दर्शन करने में दो घंटे लगते हैं।
मथुरा बाजार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि देखने के बाद आप आसपास के इलाके को घूम सकते हैं। आप मथुरा बाजार में घूम सकते हैं और यहां के लोकल फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।
दूसरे दिन वृंदावन पहुंचे
दूसरे दिन आप सुबह उठकर मथुरा से वृंदावन के लिए निकल जाएं। आप बस स्टैंड से वृंदावन के लिए बस ले सकते हैं। आप वृंदावन में पहुंचकर अपनी सुविधानुसार ठहरने के लिए कमरा बुक कर सकते हैं। आप ऐसे रूम में स्टे करें जहां से यहां के सभी प्रमुख मंदिर पास हों।
बांके बिहारी मंदिर
वृंदावन में सबसे पहले आप बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए फेमस है। यहां का वातावरण भक्तिरस से भरा हुआ था। इस मंदिर में दर्शन के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। बांके बिहारी मंदिर के पास अन्य कई मंदिर हैं, जहां पर आप दर्शन कर सकते हैं।
इस्कॉन मंदिर और निधिवन
बांके बिहारी मंदिर के बार आप इस्कॉन मंदिर का दौरा कर सकते हैं। आप बांके बिहारी मंदिर से इस्कॉन मंदिर तक पैदल भी जा सकते हैं। या फिर आप रिक्शे से भी मंदिर तक जा सकते हैं। आपको इस्कॉन मंदिर में हो रहे कीर्तन और शांति का माहौल आपके मन को भा जाएगा।
फिर शाम को 4 बजे आप निधिवन के लिए निकल सकते हैं। निधिवन अपनी रहस्यमय कहानियों के लिए फेमस है। कहा जाता है कि यहां पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी रासलीला करते हैं। वहीं निधिवन से कुछ दूरी पर श्रीराधा रमण मंदिर है। ऐसे में आप निधिवन से निकलकर राधा-रमण मंदिर जा सकते हैं।
प्रेम मंदिर
आप वृंदावन के प्रेम मंदिर का दौरा किया और यह मंदिर अपनी भव्यता और लाइट शो के लिए फेमस है। यहां पर शाम के समय का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। साथ ही आपको इस मंदिर के आसपास कई ढाबे नजर आएंगे।
बजट में यात्रा करने के टिप्स
अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं, तो उसकी बुकिंग 2-3 दिन पहले कर लें। इस दौरान आपको कहां रुकना है इसके बारे में अच्छे से रिसर्च करें और गेस्ट हाउस या होटल की तस्वीरें मगंवाकर देख लें। साथ ही अपनी सुविधा के बारे में विस्तार से पूछें।
मथुरा और वृंदावन में लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए शेयर्ड ऑटो या रिक्शा काफी किफायती हैं। आप 10-20 रुपए में एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जा सकते हैं।
आप होटल में खाना खाने की बजाय ढाबे पर खाने का आनंद ले सकते हैं। आप 100-200 रुपए के अंदर भरपेट खाना का सकते हैं। वहीं मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में अक्सर लंगर लगता है, आप चाहें तो उसका भी आनंद ले सकते हैं।
आप ऐसी जगह रूम लें जहां से मंदिर और अन्य जगहें पास हैं और ट्रैवल करने में समय और पैसा कम खर्च हो।

About reporter

Check Also

पहली बार बालों को कलर कराने में लग रहा है डर? बस इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा अच्छा रिजल्ट

महिलाएं अपने लुक में बदलाव करने के लिए कई सारे एक्सपेरिमेंट करती हैं। ऐसे में ...