Breaking News

कछुओं ने महिला को बनाया शिकार

आगरा। शमसाबाद के गांव बांस बले में बुजुर्ग महिला को कछुओं ने हमला कर शिकार बना डाला। महिला पैर फिसलने पर तालाब में गिरी थी। जब तक ग्रामीण बचाने को पहुंचे महिला को कछुआ शिकार बना चुके थे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव की दुर्गति देख लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी थी। घटना से हड़कंप मचने पर प्रशासन और वन विभाग की टीमों ने गांव का दौरा किया है।

कछुओं ने महिला पर हमला कर दिया

गांव बांस बले में शुक्रवार रात करीब नौ बजे चंपा देवी पत्नी ब्रह्मचारी शौच को गयी थी। बारिश के कारण महिला का पैर फिसला और वो तालाब में गिर गयी। तालाब में मौजूद कछुओं ने महिला पर हमला कर दिया। इधर, काफी समय गुजरने के बाद भी महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूंढते हुए बाहर निकले स तालाब वाले रास्ते पर महिला का डंडा पड़ा मिला स तलाश करने पर महिला का शव तालाब में दिखाई दिया स ग्रामीणों ने तालाब से उसको बमुश्किल बाहर निकाला। उसके शरीर की कछुओं ने दुर्गति कर दी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई स

महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में पिछले कई वर्षों से कछुओं का आतंक है। ग्रामीणों में दहशत है। बारिश में सफाई ना होने से तालाब का पानी गांव में आ जाता है और कछुआ भी गांव में घुस आते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...