Breaking News

Yo Yo Honey Singh जल्द करेंगे दुबई में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म…

रॉकस्टार हनी सिंह के गाने दुनियाभर में लोकप्रिय है और ये ही वजह है कि संगीतकार के प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद है। हाल ही में हॉन्गकॉन्ग में लाइव परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब यो यो हनी सिंह दुबई में रंग जमाने के लिए तैयार है। हनी सिंह इस महीने की 15 तारीख़ को दुबई में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के साथ शाम को रंगीन करते हुए नज़र आएंगे।

संगीतकार ने इसकी सूचना स्वयं अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है और लिखते है, “Join me on the 15th of November at the biggest block party at The Galleria. Don’t Miss it.”

हनी सिंह के लिए यह साल बेहद खास रहा है। ब्लॉकबस्टर हिट गानों के साथ-साथ इस साल आईफा में भी हनी सिंह का ही बोलबाला था, जहां फ़िल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में उनके सराहनीय संगीत निर्देशन के लिए उन्हें ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यही नहीं फ़िल्म पगलापंती से यो यो हनी सिंह का हालिया रिलीज गाना ‘ठुमका’ दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। यह गीत रिलीज़ होने के बाद से ही छाया हुआ है और यूट्यूब पर सबसे अधिक देखा जाने वाला गीत बन गया है।

यो यो हनी सिंह के प्रशंसकों की संख्या सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अनगिनत हैं। हाल ही में, संगीत निर्देशक ने हांगकांग और बैंकॉक में कई संगीत समारोहों में अपनी परफॉर्मेंस से विदेशी ज़मीन पर अपना जादू बिखेर दिया था, जहां हनी सिंह अपने फैंस से घिरे नज़र आये थे। यो यो हनी सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

Kesari Veer: Legends of Somnath का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Entertainment Desk। सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा और सूरज पंचोली (Suniel Shetty, Vivek Oberoi, ...