Breaking News

मुंबई सागा के फर्स्ट लुक को शेयर कर जॉन अब्राहम ने बटोरी सुर्खियाँ, देखे तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक और नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज होगा है। जॉन अब जल्द मुंबई सागा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर किसी डॉन के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने ट्वीट करके शेयर किया है।

मुंबई सागा के लुक में जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्‍होंने कुर्ता पाजामा पहना है। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका नजर आ रहा है। मुंबई सागा के इस लुक में जॉन अब्राहम काफी ज्यादा दमदार नजर आ रहे हैं।

मुंबई सागा में काजल अग्रवाल की एंट्री हुई है। जो फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। डायरेक्टर संजय गुप्ता को खासतौर पर फिल्म ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके है। मुंबई सागा उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बताई जा रही है।

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...