सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने का आनंद ही कुछ और होता है। हमारे देश में गुड़ का सेवन अत्यधिक मात्रा में किया जाता है। इसके सेवन के पीछे सेहत से जुड़े कई बड़े राज छिपे हुए है संभवतया आप उन्हें नहीं जानते होंगे। यदि आप गुड़ खाना पसंद भी नहीं करते है और इसके फायदों के बारे में जान जायेंगे तो इसा सेवन जरूर शुरू कर देंगे। रोजाना एक टुकड़ा गुड़ खा कर एक ग्लास में गुनगुना पानी पीने से कई बीमारियों से शरीर को निजात मिलती है। चलिए जानते है..
गुड़ खाने के जबरदस्त फायदे
- शरीर में कमजोरी की समस्या से पीड़ित लोग यदि रोजाना गुड़ का सेवन करेंगे तो उन्हें फायदा होगा। इसके लिए आप रोजाना रात्रि को कुछ मात्रा में गुड़ खाकर एक ग्लास गुनगुना पानी पीवें तो आपको शारीरिक कमजोरी में राहत मिलेगी। इससे भूख बढ़ेगी और आपकी शारीरिक क्षमता का विकास होगा।
- गुड़ का सेवन करने से भोजन को पचाने में आसानी रहती है और पेट में गैस नहीं बनती। सर्दियों के समय अक्सर हमारे पेट में हल्का-फुल्का दर्द बना रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक ग्लास गर्म पानी के साथ थोड़ा सा गुड़ खाना चाहिए। पेट समस्या में राहत मिलती है।
- भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और प्रदूषण की वजह से बालों के झड़ने की समस्या बनी रहती है। यदि आप भी ऐसी समस्या से पीड़ित है तो गुड़ आपके लिए रामबाण इलाज बन सकता है। इसके लिए आपको रोजाना सोने से पहले छोटा सा टुकड़ा गुड़ खाकर गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।
- पेट की समस्याओं और बाल झड़ने की समस्याओं के अलावा गुड़ का सेवन दमा से पीड़ित मरीजों को भी करना चाहिए। इसके अलावा आंखों की रोशनी को बढ़ाने हेतु भी गुड़ का सेवन लाभकारी है। अस्थमा रोगी गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर सेवन करे तो कई तरह से इसका फायदा मिलता है।