रायबरेली। घोरवारा कस्बा स्थित श्री गांधी इन्टर कालेज के समाजशास्त्र प्रवक्ता अनुज मिश्र का असमयिक निधन हो गया, वह 44 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते हो संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनका अन्तिम संस्कार डलमऊ घाट पर किया गया।
हंसमुख मिलनसार श्री मिश्र के निधन की खबर जिसने भी सुनी वो हतप्रभ रह गया। मूल रुप से सरेनी के समोधा गांव निवासी अनुज मिश्र वर्तमान में रायबरेली के गांधी नगर स्थित आवास में रहते थे। वो पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे।
उनके असमयिक निधन पर उनके भाई व घोरवारा प्रधान पति अनूप मिश्र, प्रबंधक के.एन. मिश्र, प्रदीप मिश्र, आलोक मिश्र, मनोज मिश्र, पी.एन. मिश्र सहित क्षेत्र के सभी संभ्रांत नागरिको ने गहरा दुख प्रकट किया है।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा