Breaking News

भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर सौन्दर्यीकरण के बाद दिखेगी अयोध्या की झलक: लल्लू सिंह

अयोध्या। जिले के भरतकुंड रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। जिसके लिए 12 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गयी है।

👉नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित

सौन्दर्यीकरण के साथ साथ स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का विकास किया जायेगा। जिसमें चार पहिया व दो पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि सुविधा का प्रस्ताव है। दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं होंगी।

भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर सौन्दर्यीकरण के बाद दिखेगी अयोध्या की झलक: लल्लू सिंह

सासंद लल्लू सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार अयोध्या परिक्षेत्र में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।भरत की तपोभूमि धार्मिक स्थल भरतकुंड आने वाले दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं को रेलवे बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु स्टेशन का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है।

👉चार धाम यात्रा की कर रहे प्लानिंग तो हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। भरतकुंड में सौन्दर्यीकरण होने से अयोध्या की झलक दिखेगी। अयोध्या की आध्यात्मिकता व राम मंदिर के निर्माण की झलक यहां भी दिखेगी। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...