Breaking News

25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के बाद एक बार फिर मदद को आगे आये सलमान खान

कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इसके ऊपर काबू पाने की भी कोशिश लगातार की जा रही है। इससे बचने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अपने घरों में ही कैद हैं। वहीं कई जगहों पर स्थिति पर काबू पाने के लिए सख्ती भी बरती जा रही है। शासन प्रशासन का पूरा अमला इसी में लगा है। इसी बीच बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज भी घर के अंदर से ही लोगों की मदद करने में लगे हुए है।

इसी प्रकार बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया, पहली किश्त के रूप में उन्होंने 6 करोड़ रुपये की धनराशी 20 हजार वर्कर्स को दी। इस नेक काम के बाद उन्होंने एक बार फिर से मदद के हाथ बढ़ाए हैं। सलमान खान वर्कर्स के खातों में पैसा ट्रांसफर करवाने के बाद भूखे मजदूरों और गरीबों के लिए राशन का इतंजाम किया है।

सलमान खान के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। सलमान खान ने गरीबों को ट्रकों में भरकर खाना भेजा है। सलमान खान ने गरीबों के लिए एक बार फिर हाथ बढ़ाए हैं। इसकी जानकारी मुंबई में बांद्रा ईस्ट के विधायक जीशान सिद्दीकी के ट्वीट से हुई है, जिसमें उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...