Breaking News

Happy Birthday Javed Akhtar: जावेद अख्तर के 76वें जन्मदिन पर जानें रोचक तथ्य

मशहूर गीतकार, कवि, स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर 17 जनवरी को 76 साल के हो गए हैं। बता दें कि जावेद अख्तर का असली नाम जादू था। दरअसल यह उनके पिता निसार अख्तर की नज्म ‘लम्हा किसी जादू की फसाना होगा’ से ये नाम रखा गया था। जावेद अख्तर के पिता निसार अख्तर भी बॉलीवुड में गीताकार और साथ ही उर्दु कवि थे। इतना ही नहीं उनके दादा जी मुइतर खैराबादी भी कवि थे। बता दें कि इतनी बड़ी शख्सियत के बेटे होने के बाद भी जावेद अख्तर को इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए एक नहीं बल्कि कई पापड़ बेलने पड़े थे। उन्होंने कढ़ी मेहनत करके इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

सलीम के साथ खूब जमी जावेद अख्तर की जोड़ी

70 के दशक में इंडस्ट्री में सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ जावेद अख्तर की जोड़ी खूब जमी। दोनों की दोस्ती ‘सरहदी लुटेरा’ के सेट पर हुई। दोनों ने 24 फिल्मों के लिए एक साथ डॉयलोग लिखे। सलीम जावेद ने लंबे समय तक साथ में काम किया, लेकिन कुछ मतभेद हो जाने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। जावेद अख्तर ने इसके बाद गीतकार के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना ली।

जावेद अख्तर शादी

जावेद अख्तर की शादी साल 1972 में हनी ईरानी के साथ हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं सका। दोनों के तलाक के बाद जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी की। शबाना ने आज इस खास मौके पर कहा कि जावेद हमेंशा कहते हैं कि वो और मैं अच्छे दोस्त हैं। शादी भी इस दोस्ती को खत्म नहीं कर सकती।

पुरस्कार/ अवार्ड

जावेद अख्तर को 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार, 5 बार बेस्ट लिरिक्स के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा जावेद अख्तर को पद्म भूषण और साहित्य अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

विवाद

कुछ दिनों पहले जावेद अख्तर कंगना रनोट के साथ विवादों को लेकर काफी चार्चाओं में थे।

About Ankit Singh

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...