Breaking News

ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया पहुंचीं नैंसी पेलोसी, शीर्ष नेताओं से करेंगी मुलाकात

यूएस हाउस रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा खत्म हो गया है और वो अब दक्षिण कोरिया पहुंच चुकी हैं.ताइवान की सफल यात्रा कर चीन को झटका देने के बाद अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी  को दक्षिण कोरिया पहुंची। देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा जलवायु संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

 उनके दौरे को लेकर अमेरिका और ताइवान के बीच जंग जैसे हालात बन गये हैं बता दें कि, अभी भी चीन का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। बीजिंग ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि, वॉशिंगटन आग से खेल रहा है। पेलोसी  शाम को कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ दक्षिण कोरिया पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया और ताइवान की यात्रा की। दक्षिण कोरिया के बाद वह जापान जाएंगी।

चीन की सेना दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास की तैयारी में लग गई है।शी जिनपिंग की धमकियों को अनदेखा करते हुए को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान पहुंचा था।

पेलोसी बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरियाई नेशनल असेंबली के अध्यक्ष किम जिन प्यो तथा संसद के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात करेंगी और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा जलवायु संबंधी मुद्दों पर बातचीत करेंगी।दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि पेलोसी की अंतर-कोरियाई सीमा क्षेत्र की यात्रा करने की भी योजना है.

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...