Breaking News

हरियाणा में हुई जीत के बाद राम नगरी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

अयोध्या। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपाईयों ने जश्न मनाया। हरियाणा में भाजपा ने जीत दर्ज की। जम्मू में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी तो भाजपाई खुश हो गए। पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जश्न मनाया। ढ़ोल-नगाड़े बजे। पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पटाखे फोड़े, बधाई दी।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह भाजपा की नीति और जनता के मन की जीत है। हरियाणा की जीत ने साबित किया कि भाजपा के प्रति आम लोगों में लगाव है। यह पीएम मोदी और भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है।

हरियाणा में हुई जीत के बाद राम नगरी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हरियाणा की जीत सरकार के योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर जनता की मुहर है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मोदी के विजन और जनता की जीत है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह प्रतिनिधि आलोक सिंह ने कहा कि मोदी के विकास की विजन का परिणाम है हरियाणा की हैट्रिक और जम्मू में दूसरे नंबर की पार्टी बनने का इतिहास है। अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मोदी के कार्यो पर जम्मू की जनता की पहली मोहर तो हरियाणा कि जनता का तीसरी बार आशीर्वाद विपक्षी के कारनामों व दुष्प्रचार का परिणाम है।

Please watch this video also

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा जातिवाद की राजनीति पर भारी पड़ी है। जनता विकास चाहती है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत भाजपा का जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि हरियाणा की जीत भाजपा के विकासवाद पर जनता की मुहर है। वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, इंद्र भान सिंह, श्रीकृष्ण, राजेश सिंह, मन्नू ने रोडवेज पर राहगीरों में मिष्ठान वितरण किया।

हरियाणा में हुई जीत के बाद राम नगरी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, दिवाकर सिंह, कमला शंकर पांडेय, देवेंद्र मिश्र दीपू, शक्ति सिंह, अमल गुप्ता, विशाल सिंह बाबा, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, सुनील तिवारी शास्त्री, राघवेंद्र पांडे, शैलेंद्र कोरी, अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, चंद्रभान सिंह, बबलू मिश्रा, बालकृष्ण वैश्य, एसपी सिंह सहित कार्यकताओं भी जश्न में सहभागिता निभाई।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की विभागीय समीक्षा बैठक

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ...