Breaking News

महाराष्ट्र भवन “भक्त निवास” का अयोध्या में हुआ भूमि पूजन

अयोध्या। मां सरयू के तट पर बसे अयोध्या के मांझा शहनवाज पुर में महाराष्ट्र भवन का भूमि पूजन हुआ। रामलला के दर्शन करने के पश्चात अयोध्या की पुण्य भूमि पर महाराष्ट्र भवन के निर्माण हेतु महाराष्ट्र सरकार के मंत्री रवीन्द्र दत्तात्रेय चव्हाण ने मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर एतिहासिक शिलापट्ट का अनावरण किया तदुपरांत धरती मां से अनुमति प्राप्त कर फावड़ा, कुदाल, कन्नी व तसले का पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

महाराष्ट्र भवन "भक्त निवास" का अयोध्या में हुआ भूमि पूजन

इस अवसर पर धर्म नगरी अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने संबोधित करते हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त करते शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन करते संस्कृति विभाग से जुड़े उद्घोषक विश्व प्रकाश रूपन के अनुसार नामदार मंत्री महाराष्ट्र शासन रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण का स्वागत सार्वजनिक बांध काम विभाग के सचिव संजय दशपुते ने किया।

Please watch this video also

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का स्वागत चीफ इंजीनियर राजेन्द्र रहाणे ने किया। महाराष्ट्र सरकार के बांध काम विभाग के सचिव सदाशिव सालुंखे का स्वागत चीफ इंजीनियर रणजीत हांडे ने किया। सचिव महाराष्ट्र शासन संजय दशपुते का स्वागत चीफ इंजीनियर राजेन्द्र रहाणे ने किया। राजेन्द्र रहाणे चीफ इंजीनियर मुंबई का स्वागत अधीक्षक अभियंता मुंबई बन गोसावी ने किया।चीफ इंजीनियर महा मण्डल मुंबई रणजीत हांडे का स्वागत श्री बड़े ने किया।

महाराष्ट्र भवन "भक्त निवास" का अयोध्या में हुआ भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह व अधिशासी अभियंता अमन त्यागी का स्वागत विद्याधर पाटस्कर कार्य कारी अभियंता द्वारा किया गया। मंत्री रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण साहेब का स्वागत उप अभियंता संजय घरत द्वारा किया गया। तो वहीं कार्य दाई संस्था जेनेरिक कांस्टरक्शन के एमडी मनीष भाई पटेल के प्रतिनिधि गण पंढरी मसके, तुकाराम नागरजोते व दीपक राय द्वारा मंत्री रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण का बुकें देकर स्वागत किया गया।

महाराष्ट्र भवन "भक्त निवास" का अयोध्या में हुआ भूमि पूजन

इस अवसर पर हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह का भी भव्य स्वागत महाराष्ट्र सरकार के उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के भव्य समारोह का संचालन विश्व प्रकाश टेकचंदानी ने सुंदर ढंग से कर खूब प्रशंसा पाई। धन्यवाद व आभार ज्ञापन चीफ इंजीनियर राजेन्द्र रहाणे व प्रस्तावना भाषण सेक्रेटरी सार्वजनिक बांध काम विभाग महाराष्ट्र शासन संजय दशपुते ने किया। भूमि पूजन समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान गाकर हुआ।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की विभागीय समीक्षा बैठक

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ...