Breaking News

आगरा : गुड़गांव से पश्चिम बंगाल जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी, 30 यात्री घायल- 14 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है। हरियाणा के गुड़गांव से पश्चिम बंगाल जा रही एक निजी बस खंदौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में तकरीबन 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 14 की हालत बेहद गंभीर है। दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

दरअसल, एक प्राइवेट बस गुरुग्राम से पश्चिमी बंगाल जा रही थी, तभी अचानक वह बेकाबू हो गई। अनियंत्रित होने के बाद बस एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बस में 100 के आसपास सवारियां बैठीं हुई थीं। हादसे में करीब 30 सवारियां घायल हुई हैं। 14 सवारियों की चोट ज्यादा लगी है, लिहाजा उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस किस वजह से बेकाबू हुई, उसका पता लगाया जा रहा है।

आगरा में सड़क हादसा.

सीओ (एत्मादपुर सर्किल) अर्चना सिंह ने बताया कि थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद थाना खंदौली और थाना एत्मादपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए लोगों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 14 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। उन्होंने बताया कि बस में 100 के करीब सवारी बैठी थीं। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई हैं। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से गंतव्य की तरफ भेजा जा रहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...