Breaking News

राजभवन में कृषि उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ। राजभवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली फल शाक भाजी व पुष्प प्रदर्शनी बहुत लोकप्रिय रही है। इसमें किसानों के अलावा घरों में बागवानी करने वालों की भी रुचि रहती है। लोगों को इस प्रदर्शनी का इंतजार रहता है।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को कृषि के संबन्ध में भी बेहतर जानकारी है। उनका कहना है कि वह किसान की बेटी है। किसानों की समस्या व कृषि आय बढ़ाने के प्रयासों को समझती है। आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय प्रादेशिक फल,शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण एवं फसलों के उचित संरक्षण से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है।

इस प्रकार की प्रदर्शनी से संबन्धी लोगों को अपनी प्रतिभा को प्रकट करने का अवसर मिलता है। यह उन्नत प्रकार के फूल,फल,शाकभाजी को बढ़ावा देने का प्रयास है।
इसका लाभ किसानों तथा फल-फूल से जुड़े व्यवसाय करने वालों को पहुंचेगा। प्रदर्शनी से किसानों को उचित मार्गदर्शन व उनके ज्ञान में वृद्धि होगी। आनन्दी बेन ने कहा कि सलाद वाली प्रजातियों का व्यापक प्रचार प्रसार आवश्यक है। किसानों के समृ़द्ध होने से देश समृद्ध होता है।

राज्यपाल ने कहा इस प्रदर्शनी के माध्यम से फल, सब्जी, मसाला, औषधीय पौधे तथा फूलों आदि के गुणात्मक उत्पादन में विशेषज्ञों के द्वारा तकनीकी जानकारी दी जानी चाहिए। जिन किसानों के पास जमीन नहीं है वे भी फल सब्जी उगाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को गमलों में तथा घर के आसपास खाली जगहों में फल एवं सब्जी उगाने के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बागवानी के प्रति लोगों में अभिरूचि पैदा होगी तथा रोपित पौधों से पर्यावरणीय समस्या पर भी निदान पाया जा सकेगा।

रिपोर्ट-डॉ.  दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...