Breaking News

अजय कुमार राणा को बनाया गया सफाई मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने उत्तर प्रदेश इकाई में भारी फेर बदल किया है। अजय कुमार राणा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि एडवोकेट विशाल सिंह वाल्मीकि को संघ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल मेहरोलिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्याम लाल बाल्मीकि को राष्ट्रीय महामंत्री पद से मुक्त कर दिया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा ने ने केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली से जारी बयान में कहा है कि पूरे देश में सफाई मजदूर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार कर रहे हैं। बावजूद इसके सफाई मजदूर विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शीघ्र ही इनकी तमाम मांगों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

 दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

करण भूषण ने अयोध्या हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया, संतो का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण अयोध्या पहुंचे। ...