रंगों के त्योहार होली आने में वैसे तो अभी दो दिन बाकी है, लेकिन मथुरा से लेकर मुंबई तक फिर आम हो या खास ज्यादातर लोगों की होली पहले ही शुरू हो चुकी है। इसी कडी में देश के सबसे अमीर यानि अंबानी परिवार ने भी होली का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है। इसमें शुक्रवार कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ प्रियंका चोपडा और निक जोनस भी पहुंचे। जहां सभी ने जमकर एक दूसरे को रंग लगाया और मौज मस्ती की। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इसके साथ ही निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाला एक पोस्ट भी किया।
अंबानी परिवार ने शुक्रवार को अपने घर पर होली पार्टी रखी। इसमें उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित किया। इनमें शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं, तो वहीं उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ पार्टी में शिरकत की। इसमें की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद रही। इसके साथ ही कैटरीना कैफ, सोनाली बेंद्रे, जैकलीन फर्नांडीस, पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, राजकुमार राव और कौशल जैसे बडे बॉलीवुड स्टार इस पार्टी में शामिल हुए, होली खेलने के बाद निक जोंनस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह मेरी पहली होती है जो काफी मजेदार और रोमांचक रही। यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं।
जमकर खेली गई होली, सोशल मीडिया पर दिखी तस्वीरें
पार्टी के बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर अंबानी की होली पार्टी (Ambani Holi Celebration Party) की जो तस्वीशरें सामने आई हैं। इन्हें देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि सितारों ने यहां जमकर मस्ती की होगी। इसमें सभी ने एक- दूसरे के साथ मिलकर जमकर होली खेली है। इनमें प्रियंका चोपड़ा निग जोनस पर पिचकारी चलाती भी दिखाई दी। वही पार्टी मनाकर निकलते समय सभी सितारे अलग अलग रंगों में रंगे दिखें।