Breaking News

Ambedkar का 63वां परिनिर्वाण दिवस आरएलडी ने मनाया

लखनऊ। भारत रत्न एवं सविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर Ambedkar का 63वां परिनिर्वाण दिवस आज राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संविधान बचाओं संकल्प सप्ताह के रूप में मनाया गया अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश मुख्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की।

Madhuri Dixit आ सकती है राजनीति में

प्रदेश मुख्यालय में Ambedkar

तत्पश्चात प्रदेश मुख्यालय में अम्बेडकर Ambedkar पर आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संविधान संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, प्रगतिवादी स्वरूप को अक्षुण बनाये रखने, समाज में वैज्ञानिक सोच को बढावा देने, संविधान को पंथ निरपेक्ष स्वरूप को बचाये रखने व देश की बहुसंस्कृतिवादी परम्परा को आगे बढाते हुये सामाजिक समरसता व भाईचारे को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि मौजूदा दौर में नकारात्मक राजनीति से देश भयभीत है जिन लोगो के हाथों में सत्ता है वह अगें्रजों की तरह समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं।

राष्ट्रीय लोकदल इन चुनौतियों से डरने वाला नहीं है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की आत्मा, समरसता, पंथ निरपेक्षता पर आधारित है उसके समक्ष जो चुनौतियां कुछ ताकते प्रस्तुत कर रही हैं उनसे संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि देष संवधिन में असीम आस्था और विष्वास रखता है संविधान की सबसे बडी खूबी उसकी पंथ निरपेक्ष स्वरूप एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में है इसलिए लोकतंत्र संविधान व स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों की रक्षा के लिए रालोद ने लोगों की आवाज बुलंद करने की ठानी है।

 

जनता दल यूनाइटेड ने भी किया बाबा साहेब को याद

लखनऊ। आज, भारतीय   संविधान निर्माता, भारत रत्न, बोधिसत्व,बाबा साहेब डॉ भीम राव आम्बेडकर जी के 63 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय( विधानसभा गेट नं0 6 के सामने ) पर एक पुष्पान्जलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर0 पी0 चौधरी जी ने किया ।सर्वप्रथम आम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया ।मा0 अध्यक्ष जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आम्बेडकर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबों,पिछडो,   शोषितो,वंचितो के उत्थान में लगा दिया ।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...