Breaking News

Madhuri Dixit आ सकती है राजनीति में

माधुरी दीक्षित Madhuri Dixit अब राजनीति के मैदान में उतरने वाली हैं। उनके पुणे से लोकसभा का चुनाव लड़ने की ख़बर है।कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पुणे से माधुरी दीक्षित को पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने का विचार कर रही है।

Madhuri Dixit के उम्मीदवारी

एक वरिष्ठ भाजपा नेता के मुताबिक पार्टी Madhuri Dixit माधुरी दीक्षित के उम्मीदवारी को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और हो सकता है आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पुणे लोकसभा से टिकट देकर चुनाव लड़वा दे।

गौरतलब है कि इसी वर्ष जून में संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ भेंट की थी और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी उन्हें दी थी। माधुरी अभी छोटे और बड़े परदे पर सक्रिय रहती हैं। फिल्म कलंक और टोटल धमाल में काम कर रही हैं और डांस शो की जज भी हैं।

इतना ही नहीं माधुरी दीक्षित भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान की भी ब्रांड एंबेस्डर है। इस बारे में एक भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी ने पुणे लोकसभा सीट से माधुरी दीक्षित का नाम चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में रखा है और हो सकता है आगामी लोकसभा चुनाव में पुणे मतदार संघ से माधुरी दीक्षित को लोकसभा का टिकट देकर भाजपा चुनाव लड़वा दे।

गौरतलब है कि पार्टी आगामी लोकसभा की तैयारियों में लग गई है और उसने कई नामों का चयन किया है। जिनमें माधुरी दीक्षित का भी नाम शामिल है। माधुरी दीक्षित ने हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है और दिल, बेटा सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...