Breaking News

भव्य होगा आजादी का अमृत महोत्सव

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभक्ति की प्ररेणा देने वाले आयोजनों को महत्वपूर्ण मानते है। इसके दृष्टिगत महात्मा गांधी की एक सौ पचासवीं जयंती को गरिमा पूर्ण ढंग से मनाया गया था। नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में ही इस आयोजन को स्व्च्छता अभियान से जोड़ा था। इसका सार्थक परिणाम भी मिला। इसी प्रकार आजादी की पछहत्तरवीं जयंती आयोजन के भव्य आयोजन का विचार उन्होंने कई वर्ष पहले दिया था।

इसे आजादी का अमृत महोत्सव का नाम दिया गया। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सजग रहते है। मुख्यमंत्री बनने के कुछ समय बाद ही उन्होंने बाल गंगाधर तिलक के महान उद्घोष के शताब्दी वर्ष का आयोजन किया था। तिलक जी ने लखनऊ में ही नारा दिया था कि स्वतन्त्रता हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है,हम इसको लेकर रहेंगे। इसी प्रकार योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही चौरी चौरा घटना के शताब्दी समारोह का आयोजन किया। इसके माध्यम से अनेक अनछुए तथ्य भी प्रकाश में आये।

75 सप्ताह का समारोह

आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत 12 मार्च, 2021 से होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आयोजन का लक्ष्य लोगों को भारत की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व को समझाना है। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन की जानकारी देना है। इससे युवाओं को जोड़ना है। इस आयोजन को एक आन्दोलन का रूप देना है। यह आयोजन देश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

जन जन का पर्व

नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय आयोजनों में जन सहभागिता पर बल देते है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसे जन जन का पर्व बनाने का प्रयास होना चाहिए। यह ऐसा पर्व होना चाहिए जिसमें आजादी का संघर्ष अनुभव हो। इस आयोजन में सनातन भारत के गौरव की झलक होगी। इससे वर्ष 2047 में आजादी के 100 वर्ष को मनाने के सम्बन्ध में भी अवधारणा विकसित होगी। इस आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात सेनानियों की गाथाओं को भी जन जन तक पहुँचाया जाएगा।

राज्य सरकार के प्रयास

राज्य सरकार द्वारा भारत की आजादी की 75 वर्षगांठ के अवसर पर राज्य स्तरीय अमृत महोत्सव हेतु राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन राज्यपाल की अध्यक्षता में किया गया है। जबकि कार्यकारणी समिति का गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मेें किया गया है। राज्य सरकार द्वारा स्मरणोत्सव के वृहद आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां अपने सरकारी आवास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया।

यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव यथोचित रूप से मनाने के लिए प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय समिति की पहली बैठक के सम्बन्ध में आयोजित की गयी थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव आर के तिवारी,अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल,अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार,अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला,अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण डिम्पल वर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद तथा प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...