Breaking News

स्वतन्त्र देव ने दिया सेवा ही संगठन का मूलमंत्र

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीकोरोना आपदा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सेवा कार्यों का संचालन किया। राष्ट्रीय स्तर पर जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश में स्वतन्त्र देव सिंह स्वयं इसमें सहभागी हुए। उन्होंने ना केवल राहत कार्यों में योगदान दिया बल्कि कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते रहे।

इस समय वैक्सिनेशन का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने इसमें भी भाजपा संगठन के योगदान का निर्धारण किया है। स्वतन्त्र देव सकार्यकर्ताओं का आहवान किया कि ‘सेवा ही संगठन’ के मूलमंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म है। चुनाव और सत्ता की लालसा से परे समग्र समाज निर्माण और सबका विकास ही भाजपा का राजनीतिक आंदोलन है। कोरोना की आपदाकाल में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर,सेवा कर, सहायता पहुंचाकर इसे चरितार्थ भी किया है।

अब जब कोविड के खिलाफ लड़ाई निणायक दौर में है और लोगों को इससे सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है तो अब भाजपा कार्यकर्ता जनता को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने, उसकी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए पूरी क्षमता के साथ अभियान चलाकर टीकाकरण के लिए लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।

स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाॅस्पिटल सिविल हाॅस्पिटल में कोविड टीकाकरण बूथ पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने आये लोगों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना साथ ही महिला दिवस के अवसर पर हाॅस्पिटल में महिला डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा निभाई जा रही अग्रणीय भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को बधाई व धन्यवाद दिया।

About Samar Saleel

Check Also

मायावती ने मुख्तार की मौत पर जताया दुख, बोलीं- परिवार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच जरूरी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ...