Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के अंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि महिलाओं किशोरियो को किया गया जागरूक

रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से कहा कि शासन द्वारा 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने, घरेलू हिंसा, महिला अपराध आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में जुडकर स्वयं जागरूक हो और साथ ही साथ अपने गांव व आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करें, शासन द्वारा महिलाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने भी महिलाओं को जागरूक किया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की उनको जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है दिन जनपद के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार व जागरूकता अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के समय विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा जन सामान्य को महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक कर होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने व उनके खिलाफ लड़ने व महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए ग्राम सभाओं , ब्लाकों के मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी, सुपर वाईजर्स, सीडीपीओ, बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अतिरिक्त महिलाओं तथा बच्चों की भलाई हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओ साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नं0 महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 181, एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 आदि महत्वपूर्ण नम्बरों की विस्तार से चर्चा की गयी।

इससे पूर्व मिशन शक्ति अभियान के अंतर्ग दूसरे दिन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियों क्राॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं से संवाद संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ईओं नगर पालिका, सभासद पूनम तिवारी आदि महिलाए उपस्थित थी।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...