Breaking News

प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में आए एक और बीजेपी MLA, कहा- गोडसे असली देशभक्त

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद पार्टी के एक और विधायक ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। असम से बीजेपी विधायक शिलादित्य देव ने प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करते हुए नाथूराम गोडसे को असली देशभक्त बताया। उन्होंने कहा, “मैं प्रज्ञा ठाकुर को सलाम करता हूं क्योंकि उन्होंने सच बोला है।”

मालेगांव आतंकी हमलों की आरोपी का बचाव करते हुए असम से भाजपा विधायक ने कहा कि हमारे देश में बहुत कम लोग हैं जो सच बोलने की हिम्मत रखते हैं। पज्ञा ठाकुर भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। धर्म के अधार पर देश को दो टुकड़ों में बांटने वाले महात्मा गांधी ने खुद ही देश का बंटवार किया था। हमने देखा कि देश का बंटवारा हुआ और दो देशों का गठन किया गया पश्चिम पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान। बंटवारे के बाद भी पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ कई तरह के आंदोलन चलाए गए जिसे महात्मा गांधी भी नहीं रोक पाए।

शिलादित्य देव ने आगे कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि महात्मा गांधी एक विवादित राजनेता थे लेकिन उन्होंने हिंदुओं के साथ जो किया, वो बिल्कुल सही नहीं था। इसलिए बहुत सारे समझदार लोगों ने गांधी का विरोध किया।’ऐसा हो सकता है कि गोडसे थोड़ा हावी हो गए थे और उन्हें यह देखकर दुख हुआ होगा कि नोवाखाली में लाखों हिंदुओं को मारा गया। फिर भी भारत सरकार ने पाकिस्तान की कई बार मदद की जिससे हमारी अर्थव्यवस्था में काफी नुकसान हुआ।

मालूम हो कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से संसद में कोहराम मचा हुआ है। कांग्रेस ने तो इस बाबत निंदा प्रस्ताव भी पेश किया है। पूरा विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी से सारे मामले पर बयान चाहता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रज्ञा को आतंकी कहते हुए इसे बीजपी की ओछी मानसिकता करार दिया है। वहीं प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया है। विपक्ष पीएम मोदी को उनके उस बयान की याद दिला रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं करेंगें। लोकसभा चुनाव के समय भी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त कहा था। जिस पर पीएम का यह बयान आया था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भाजपा सरकार में न्यायपालिका अपनी स्वायत्तता खो चुकी है : शाहनवाज़ आलम

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम (Congress National Secretary Shahnawaz Alam) ने गृहमंत्री ...