Breaking News

अंत्योदय ही राष्ट्र के उत्थान का एक मात्र आधार है: रीता बहुगुणा जोशी

 

           दया शंकर चौधरी

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहाँ कहा कि एकात्म मानवता वाद के प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट मत था कि जब तक अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की समस्याएं समाप्त नहीं हो जाती तब तक समझना चाहिए कि हमारी आजादी अधूरी है। उन्होंने कहा था कि अंत्योदय ही राष्ट्र के उत्थान का एक मात्र आधार है।

श्रीमती जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बिना किसी भेद भाव के समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयासरत है।
सांसद श्रीमती जोशी आज यहाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कम्बल वितरण आयोजन को सम्बोधित कर रहीं थीं।

लखनऊ में गढ़ी कनौरा के श्रम विहार नगर चौराहा अम्बेडकर नगर में आयोजित कम्बल वितरण आयोजन के दौरान बुधवार को खिचड़ी भोज और वृद्धा तथा दिव्यांग जनों के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर रीना, भरत और छोटू आदि दिव्यांग जनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 150 लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से छावनी परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा देवी, पार्षद रीना सिंहानिया उपस्थित रहीं।

इसके अलावा मयंक त्रिवेदी, योगेश मिश्रा, सरताज अहमद, के. के. वण्डोला शिवा यादव, प्रमोद कुशवाहा, अनिल सिंह और ऋषि सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...