Breaking News

अपूर्वा बियाण्ड टाइम्स सम्मान की घोषणा

लखनऊ। रजत जयंती वर्ष में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु डॉ. पल्लवी धवन को अपूर्वा नारी शक्ति सम्मान दिया जायेगा।

अपूर्वा सेवा समिति की प्रवक्ता प्रिया सिंह ने उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि ची. पार्थ जैन को जल संचयन प्रसार हेतु अपूर्वा युवा शक्ति सम्मान दिया जायेगा। जबकि रविंद “असर” को राजेश विद्रोही स्मृति सम्मान 2021 दिया जायेगा।

इसी तरह से विभूति मिश्रा को यह सम्मान श्रमिक सेवा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जायेगा। जरूरतमंद बच्चों एवं गौरैया संरक्षण के क्षेत्र में शैलेन्द्र सक्सेना को यह सम्मान दिया जायेगा। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान शहर के बुद्धिजीवी, साहित्यकार व समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

डॉक्टर नहीं लिख रहे दवाएं…हाथरस में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र, नौ हुए बंद…

हाथरस:  मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें इसके लिए जनऔषधि केंद्र खोले गए थे। हाथरस ...