Breaking News

अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए खोला, फिर खुद बैठ गए…

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। यह कपल काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहा है। दोनों की उम्र में काफी फासला है और यह भी उनके लिए ट्रोलिंग की वजह बनता है। हालांकि #अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और हाल ही में वह फिर एक बार एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किए गए।

जाने से पहले अर्जुन कपूर ने मीडिया की तरफ वेव किया। बता दें कि अर्जुन कपूर की उम्र 37 साल है जबकि मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल है। हालांकि मलाइका अरोड़ा रूटीन वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डाइट की बदौलत खुद को बेहद फिट रखती हैं और उनके लुक्स से उनकी उम्र का अंदाजा कभी नहीं लगता है।

अर्जुन कपूर और #मलाइका अरोड़ा ने मैचिंग ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। अर्जुन कपूर जहां ब्लैक कुर्ते में थे, वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी ब्लैक टॉप के साथ सनग्लासेज लगाए हुए थे। दोनों जब रेस्त्रां से बाहर आए तो गाड़ी के करीब आकर अर्जुन कपूर रुक गए। उन्होंने मलाइका अरोड़ा के लिए गाड़ी का दरवाजा खोला और फिर उनके बाद खुद भी गाड़ी में बैठ गए।

About News Room lko

Check Also

दुनियाभर में है यश चोपड़ा का यश, निर्देशक के नाम पर स्विट्जरलैंड में चलती है ट्रेन, बनी है सड़क

यश चोपड़ा हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। बॉलीवुड में रोमांस को परिभाषित करने ...