Breaking News

Sardar Patel को श्रद्धांजलि के बहाने प्रियंका ने साधा RSS- बीजेपी पर निशाना, कही ये बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे और आज सत्तारूढ़ पार्टी को उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख कर बहुत खुशी होती है।”

उन्होंने कहा, ”भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।’’

गौरतलब है कि मोदी सरकार 2014 से पटेल की जयंती को ‘एकता दिवस’ या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाड में हुआ था। 560 से अधिक रियासतों के भारत संघ में विलय का श्रेय देश के पहले गृह मंत्री पटेल को जाता है। पटेल की जयंती पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवडिया में एक विशेष समारोह में भाग ले रहे हैं। यहां पटेल की विशाल प्रतिमा लगाई गई है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा- 27 से 29 अप्रैल के बीच फाइनल होगा टिकट, मेरी जीत पक्की

हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट कैसरगंज में पांचवें चरण में वोटिंग है। यहां 26 अप्रैल से नामांकन ...