Breaking News

कीवी फल का जूस पीने के ये 5 फायदे जानकर आप भी रह जायेगे हैरान

बारिश का मौसम शुरू हो गया हैं इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां भी लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखने के लिए लोग अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देते हैं। बरसात में कीवी फल का सेवन करने की सलाह डॉक्टरों के द्वारा भी दी जाती है। इस फल का सेवन डेंगू होने पर इस फल को खाया जाता है। कीवी में मौजूद पोषक तत्व शरीर में कम हुए प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाते हैं। यह थोड़ा महंगा भी होता है, इस वजह से भी आम लोग इसे अन्य फलों की तुलना में अधिक नहीं खाते। कीवी फल का जूस के रूप में अगर सेवन किया जाए तो यह सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है।

कीवी फल का जूस पीने के फायदे

-बारिश के मौसम में डेंगू होने का खतरा बढ़ जाता है। कीवी में मौजूद कुछ पोषक तत्‍व इम्‍यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे आप डेंगू, कोविड-19 से संक्रमित होने से बचे रह सकते हैं। डेंगू में कम हो रहे ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को भी कीवी बढ़ाने में मदद करती है।

-कीवी फल का जूस अस्थमा के मरीजों और सांस की परेशानी वाले मरीजों के लिए बेहद लाभदायक है।

-पेट से जुड़ी समस्या वाले लोगों के लिए कीवी का जूस बहुत लाभदायक है, ये पाचन तंत्र के लिए बेहद अच्छा है।

-कीवी फल के जूस में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो की ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में सहायक है।

-आंखों के लिए कीवी जूस काफी अच्छा साबित हो सकता है, अगर आप नियम से इसका रेगुलर सेवन करते हैं तो आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

करी पत्ते के पानी से मिलते हैं गजब के स्वास्थ्य लाभ, जानिए सेवन का सही तरीका

करी के पत्ते, जिन्हें अक्सर भारतीय व्यंजनों में मसाले और स्वाद के लिए उपयोग किया ...