Breaking News

पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए अशोक सिंघल, विहिप व राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने कारसेवकपुरम में श्रद्धांजलि दी

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा रहे अशोक सिंहल की 8वीं पुण्यतिथि पर कारसेवकपुरम में विहिप और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

👉इस कॉलेज से कर लिया बीटेक, तो समझो नौकरी पक्की, 60 लाख से अधिक का पैकेज

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय व प्रेरणादायी है। उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि आज भव्य मंदिर निर्माण का कार्य संपन्न हो रहा है, जिनके प्रेरणा स्रोत अशोक सिंघल जी ही रहे हैं।

👉‘मार-मार के भरता निकाल देता है..’ विराट नहीं तो किससे खौफ खा गए शोएब अख्तर?

पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए अशोक सिंघल, विहिप व राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने कारसेवकपुरम में श्रद्धांजलि दी

आने वाली 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद देश और दुनिया के राम भक्तों को भव्य मंदिर की सौगात मिल जाएगी। राम भक्तों का सपना साकार हो जायेगा।

👉चीनी मिल ने गन्ना किसानों को आर्थिक रूप से किया समृद्ध: अविनाश सिंह

विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, शिवदास सिंह, रामप्रकाश फौजी, भूपेंद्र शर्मा, पवन तिवारी, विकास कछवाहा, रजनीश शर्मा समेत अन्य विहिप कार्यकताओं ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...