Breaking News

कांग्रेस में कमलनाथ के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें

नई  दिल्ली। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी में अपनी भविष्य की भूमिका को लेकर अटकलों के बीच गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस के नए संगठन में बड़ी भूमिका के लिए कमल नाथ का नाम चर्चा में है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। इसके बाद कांग्रेस में बड़े फेरबदल की संभावना हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी  सेशन अगस्त महीने में हो सकता है। ऐसे में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं आने वाले कुछ महीनों में कांग्रेस पार्टी नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कर देगी

कमल नाथ के पार्टी के भीतर और बाहर सभी नेताओं से संबंध अच्छे

वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हैं और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। कमल नाथ पार्टी के दिग्गज नेता रहे हैं। उनके संबंध गांधी परिवार से भी अच्छे रहे हैं और उनका विश्वसनीय माना जाता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे संबंध साझा करते हैं, जिसमें 23 नेताओं के समूह का हिस्सा भी शामिल है, जिन्होंने कांग्रेस प्रमुख को पत्र लिखकर संगठन में बदलाव की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री की बैठक संसद के मॉनसून सत्र से पहले भी हो रही है।

कमल नाथ के कुछ विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। हालांकि कमल नाथ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए अभी कोई औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह विचार अभी प्राथमिक स्टेज पर है। फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का कामकाज देख रही हैं। पार्टी में एक तबका काफी वक्त से चाहता है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद को फिर से संभाल लें। माना जा रहा है कि कमलनाथ पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए अपनी रजामंदी दे सकते हैं।

कमलनाथ ने की शरद पवार से मुलाकात

कमल नाथ ने हाल ही में शरद पवार से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी, जब राकांपा प्रमुख ने भाजपा के खिलाफ एक बड़ा विपक्षी मोर्चा बनाने की बात के बीच कुछ विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी।

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...