Breaking News

Assembly elections के परिणामों ने खोल दी भाजपा की पोल : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के Assembly elections विधानसभा चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता भाजपा के झूठे वादों और जाति-संप्रदाय की राजनीति से ऊब चुकी है और अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

Assembly elections में कांग्रेस का लहराया परचम

इन राज्यों के Assembly elections में

इन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता की एकजुटता ने ही भाजपा को सत्ता से बेदखल किया हैं। मतदाताओं ने यह भी जता दिया है कि एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं तब बड़े-बड़ो की सत्ता नौ दो ग्यारह हो जाती है। इसमें दो राय नहीं कि भाजपा ने समाज को तोड़ने और नफरत फैलाने में ही इन चुनावों में अपनी सारी ताकत लगा दी थी।

जनता के बुनियादी मुद्दों को भटकाने की उसने साजिशें की। भाजपा सत्ता के अंहकार में इतना डूबी थी कि उसने किसानों, गरीबों, नौजवानों की आकांक्षाओं को ही कुचलना शुरू कर दिया। मंहगाई, नोटबंदी, और जीएसटी से लोग त्रस्त हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार के साथ लोकतंत्र की स्थापित मान्यताओं एवं संवैधानिक प्रतिष्ठानों को भी कमजोर करने में भाजपा लग गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति-कार्यक्रम के खिलाफ भी जनता का वोट पड़ा है। इन चुनावों में राज्य के प्रतिष्ठानों के साथ केन्द्र और प्रधानमंत्री जी के खिलाफ भी जनता ने नाराजगी जताई है। इन चुनाव नतीजों का असर निश्चित रूप से सन् 2019 के लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा और जनता भाजपा को ऐसे ही परिणाम देने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी, विकास विरोधी एवं साम्प्रदायिक राजनीति को उत्तर प्रदेश में करारी शिकस्त देगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...