Breaking News

कार्यकाल की समाप्ति पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वयं स्वेच्छा से वापस किये वाहन, अर्दली और सुरक्षा स्टाफ

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कार्यकाल के अंतिम दिन 19 जनवरी की रात में स्वयं बिना किसी सरकारी आदेश के नगर आयुक्त को फोन कर स्वेक्षा से अपना वाहन, अर्दली और सुरक्षा स्टाफ को नगर निगम वापस भेज दिया।

डेराबस्सी में 88 साल के बुजुर्ग ने जीती 5 करोड़ की लॉटरी, इतनी राशि काटकर दी जाएगी रकम

आज महापौर संयुक्ता भाटिया ने प्रतिदिन की भांति प्रातः आवास पर आए हुई जनता और फरियादियों को सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी की। वही संगठन की बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमो में महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपनी निजी वाहन का प्रयोग किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि जनता के दुख दर्द सुनने और उनको दूर करने का कार्य पूर्व की भांति करती रहेंगी। लखनऊ मेरा परिवार है और विगत 5 वर्षों में सबके साथ काम करते करते और भी ज्यादा आत्मीयता हो गई है, उसी भाव और लगन से लखनऊ की देवतुल्य जनता की सेवा करती रहूँगी। लखनऊवासियों की सेवा करना मेरा धर्म है। ज्ञात होकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए महापौर की शपथ ग्रहण तक निवर्तमान महापौर के रूप में रहेंगी।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...