Breaking News

अयोध्या का श्रीराम एयरपोर्ट उड़ान के लिए तैयार, रोजाना चलेंगी फ्लाइट्स

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ विकास का दूसरा कार्य भी तेजी से हो रहा है। जल्द ही रामनगरी से हवाई सेवा शुरू होगी। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर तैयार है। दिल्ली से पहली उड़ान 30 दिसंबर को इस हवाई अड्डे पर उतरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है।

👉अवध विवि में छात्रों को प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 से परिचित कराया गया 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम मोदी उसी समय अयोध्या हवाई अड्डा समेत लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।जिला प्रशासन, रेलवे विभाग और एएआई उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है।

अयोध्या का श्रीराम एयरपोर्ट उड़ान के लिए तैयार, रोजाना चलेंगी फ्लाइट्स

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस 30 दिसंबर, 2023 को दिल्ली से अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उद्घाटन उड़ान संचालित करेगी।बरहाल कंपनी की व्यावसायिक सेवाएं 6 जनवरी से शुरू होंगी।

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिसंबर महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। इंडिगो श्रीराम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली पहली एयरलाइन होगी और अयोध्या एयरलाइन कंपनी का 86वां डोमेस्टिक डेस्टिनेशन होगा।

👉अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से उद्घाटन उड़ान 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी उड़ानों के लिए व्यावसायिक परिचालन 6 जनवरी, 2024 से शुरू होगा। इसके बाद 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित होंगी।

पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 1:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यह फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

👉‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चिंताजनक स्थिति में फंसा’, ग्लोबल साउथ थिंक टैंक में बोले UNGA अध्यक्ष

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ​​के मुताबिक 10 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच दैनिक उड़ानें एक ही समय पर संचालित होंगी। अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी।

11 जनवरी को फ्लाइट सुबह 9:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी।यह रात 11:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 1:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। फ्लाइट के जरिए 1 घंटा 20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय हो जाएगी।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...