लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में शहीद पथ अवध विहार योजना स्थित अवध शिल्पग्राम खुला क्षेत्र में चल रहे लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में अवध क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी नैसर्गिक कला से कत्थक सूफी नृत्य सॉन्ग बॉलीवुड रॉक बैंड का तड़का लगाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांची नाट्यशाला के बच्चों ने ”ढाई श्याम रोक लई” गीत पर कथक नृत्य कर सम्मोहक प्रस्तुति दी।
इस कथक नृत्य में सांची नाट्यशाला के 8 बच्चों काशवी, नाविका, स्वरा, वेदिका, गौरी, हिमांशी, विशु एवं नित्सा ने भाग लिया। सबसे कम आयु की बच्ची वेदिका ने उत्कृष्ट नृत्य का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।