Breaking News

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये विडियो , देख फैस हुए हैरान

सिंगर बादशाह को लेकर फैंस परेशान हो गए जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, एक शख्स ने वीडियो शेयर किया और लिखा कि बादशाह स्टेज पर परफॉर्मकर रहे थे और उस दौरान उनका पैर फिसला और वह गिर गए।

उसने ये भी लिखा कि जरा संभलकर बादशाह। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सिंगर को मैसेज करने लगे। अब बादशाह ने खुद उस वायरल वीडियो पर कमेंट किया है।हाल ही में बादशाह का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह हनी सिंह के साथ अनबन पर बात कर रहे हैं। दरअसल, फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि काफी समय से बादशाह और हनी सिंह के बीच ठीक नहीं है। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।

इस पर हाल ही में बादशाह ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर कहा, हम दोनों माफिया मुंदीर बैंड से थे। साल 2009 से मेरे और हनी सिंह के बीच ब्रेक आ गया। मैं उस वक्त जॉब करता था इसलिए मैं काफी डर गया था। जब मैं बनी सिंह को कॉल करता था तो वह मेरी कॉल नहीं उठाते थे। माफिया मुंदीर के वक्त हम कभी मिले नहीं। अगर मिलते तो शायद हमारे बीच आज सब अलग होता।

बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया और लिखा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और वो वीडियो उनका नहीं था। वह कहते हैं भाई मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं किसी स्टेज से नहीं गिरा।

मेरे हाथ-पैर भी सब सही हैं। जो इंसान स्टेज से गिरा है आशा है कि वह भी ठीक हो। बादशाह ने वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया और लिखा, ‘यह इंसान मैं नहीं हूं, लेकिन यह जो भी है आशा है कि वह सेफ हो। इस वीडियो में फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह पंजाबी सिंगर एली मंगत हैं जो गिर गए। चलिए अब फैंस थोड़ा रिलैक्स फील करेंगे कि उनके फेवरेट सिंगर ठीक हैं।

About News Room lko

Check Also

फीचर्स लैब में दिखेगा जोया का जलवा, फौजिया-रोशन सेठी के साथ मेंटर के रूप में आएंगी नजर

1497 फिचर्स लैब में मेंटर्स के रूप में जोया अख्तर (द आर्चीज), फौजिया मिर्जा (क्वीन ...