Breaking News

बनारस बन रहा विकास का मॉडल: योगी आदित्यनाथ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।समीक्षा के दौरान उन्होंने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया।

बताया गया कि बनारस में हजारों करोड़ रुपए की उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक विकास कार्य तेजी से हुए हैं। इसी माह 146 करोड़ रुपए के कार्य और पूर्ण हो जाएंगे। अगले वर्ष, 2021 में हजारों करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट यथा-186 करोड रुपए लागत का कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष मार्च, 2021 में, बीएचयू में 107.36 करोड़ रुपए का आईयूसीटीई भवन, 121.26 करोड़ रुपए की आवासीय भवन, 200 कमरे का महिला छात्रावास, कैंसर हॉस्पिटल बीएचयू में डॉक्टर नर्सेज हॉस्टल, धर्मशाला का 130 करोड़ रुपए लागत की परियोजना कार्य जून से सितंबर, 2021 तक पूर्ण हो जाएंगे। गत 5-6 वर्षों में बनारस में व्यापक रूप में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ। 806 करोड़ रुपए की लागत से सुल्तानपुर-वाराणसी चार लेन चौड़ीकरण की परियोजना मार्च, 2021 में पूर्ण हो जाएगी।

घाघरा ब्रिज वाराणसी सेक्शन में चार लेन चौड़ीकरण की 785 करोड़ रुपए की परियोजना तथा वाराणसी गाजीपुर सेक्शन के चौड़ीकरण परियोजना 868.50 करोड़ रुपए की मार्च, 2021 में पूर्ण हो जाएगी। इससे वाराणसी का पूर्वांचल के दूसरे जनपदों से बेहतर रोड यातायात व्यवस्था बनेगी। वाराणसी रिंग रोड फेज-2 के 1354.67 करोड़ रुपए की परियोजना भी गति पकड़ चुकी है, इसमें लगभग 25 फ़ीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। भिखारीपुर तिराहे से एनएच-2 तक चौड़ीकरण, कैंट से पड़ाव मार्ग का चौड़ीकरण मार्च, 2021 में पूर्ण हो जाएंगे। बाबतपुर कपसेठी भदोही पर आरओवी जून, 2021 में बन जाएगा। वाराणसी-औड़िहार पर आरओवी फरवरी, 2021 में पूर्ण हो जाएगा। वरुणा नदी पर कालिकाधाम के पास सेतु निर्माण भी जून, 2021 मैं बन जाएगा।

कोनिया-सलारपुर मार्ग पर पुल निर्माण आगामी दो माह में तैयार हो जाएगा। लहरतारा फुलवरिया मार्ग पर दो आरओवी, एक पुल व फोर लेन सड़क के कार्य तेजी से चल रहे हैं, 47 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है अगले वर्ष में यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूर्ण हो जाएगी। अकल्पनीय काशी विश्वनाथ धाम परियोजना में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। इसे अगस्त, 2021 में पूर्ण कर दिया जाएगा। शहर में घरों में कुकिंग गैस पाइपलाइन परियोजना में 23600 घरों में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण कर दिया गया है। लगभग 4000 घरों में पाइप लाइन से कुकिंग गैस आपूर्ति भी हो रही है शहर में 10 सीएनजी स्टेशन क्रियाशील है तथा तीन सीएनजी पंप निर्माणाधीन है। कई वर्षों से शहर में वाहन पार्किंग की समस्या समाधान के लिए गोदौलिया पर पार्किंग, सर्किट हाउस पर पार्किंग कार्य 70 फीसदी भी पूर्ण हो गए हैं। जो मार्च, 2021 तक पूर्ण हो जाएंगे।

टाउनहॉल व बेनियाबाग पार्किंग भी सितंबर-दिसंबर, 2021 तक पूर्ण हो जाएंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वांचल का हब बन चुके वाराणसी में दिन-प्रतिदिन स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं के इंफ्रास्ट्रक्चर मैं बढ़ोतरी हो रही है। रामनगर चिकित्सालय में भवनों का निर्माण, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में में 50 सैयायुक्त महिला चिकित्सालय निर्माण, अगले माह जनवरी, 2021 में पूर्ण हो जाएंगे। एसटीपी रमन्ना एवं एसटीपी रामनगर के अवशेष कार्य मार्च, 2021 तक पूर्ण करा दिए जाएंगे। महगांव में आईटीआई बन रहा है। स्मार्ट स्कूल में मछोदरी, 84 गंगा घाटों पर यूनिफॉर्म साइनेज, पांडेपुर, चकरा, सोनभद्र, नदेसर, चितईपुर तालाबों की विकास व सौंदर्यीकरण, चार पार्को के सौंदर्यीकरण के कार्य डेढ़ माह में पूर्ण हो जाएंगे।

ओल्ड काशी के वार्ड कालभैरव, कामेश्वर महादेव, राजमंदिर, जंगमबाड़ी, दशाश्वमेध वार्डों का रीडिवेलपमेंट के कार्य जुलाई, 2021 में पूर्ण हो जाएंगे। शहर के 720 स्थानों पर एडवांस सर्विलांस कैमरा के स्थापना कार्य भी मार्च, 2021 में पूर्ण हो जाएंगे। शहर के लिए पर्यटक आकर्षक का केंद्र बनने वाले दशाश्वमेध घाट पुनर्विकास परियोजना एवं खिड़कियां घाट परियोजना अगले वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे। डॉ संपूर्णानंद स्मार्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम का 87.36 करोड़ रुपए में रीडिवेलपमेंट परियोजना लागू की जा रही है। ऐसी अनेकों अन्य परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं जो अगले वर्ष विभिन्न बांहों में पूर्ण हो जाएंगे। इससे बनारस और बेहतरी से चमकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोरोना के मरीजों के इलाज के मरीजों के इलाज तथा कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों के संबंध जानकारी लेते कोल्ड चैन आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से अवगत करते हुए समयसीमा के अंतर्गत विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओ को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराए जाने का भरोसा दिया।

About Samar Saleel

Check Also

सेहरा सजने से पहले ही उठ गई अर्थी, दो दिन बाद जानी थी बरात; इस तरह आई मौत… चीत्कार उठे घरवाले

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेहरा सजने से पहले हादसे ने होने वाले दूल्हे की ...