Breaking News

Beetroot : बढ़ा सकता है सुंदरता

होंठों की सुंदरता में चुकंदर Beetroot आपकी मदद कर सकता है। अगर आप चाहें तो चुकंदर की मदद से एक होममेड लिप बाम बना सकती हैं। यह होममेड लिप बाम आपके होंठों को एक अलग ही रूप देता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

Beetroot का होंठों पर

चुकंदर Beetroot का होंठों पर इस्तेमाल करने से पहले आपको उसका रस निकालना होगा। इसके लिए चुकंदर को छीलकर उसे काटें। फिर उन्हें एक मिक्सी के जार या फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें। याद रखें कि आपको इसमें पानी नहीं मिलाना है। बल्कि चुंकदर का ही प्राकृतिक रस निकलनें दें। अब आप इसे छानकर इसका रस निकाल लें। आप इस रस को किसी कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

अब इस चुकंदर के रस के जार में एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। इससे होंठों को नेचुरल मॉइश्चर मिलेगा और वह सॉफ्ट बनेंगे। आप नारियल तेल की मात्रा अपनी जरूरत अनुसार घटा या बढ़ा भी सकते हैं। साथ ही आप नारियल तेल के स्थान पर शहद या बीसवेक्स का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर आप इस होममेड लिप बाम को बतौर लिप स्क्रब इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसमें कुछ चीनी के दाने भी मिला लें। अब इस टूथपिक की मदद से इसे अच्छी तरह मिक्स करें।

फ्रिज में जमने के लिए

अब अंत में इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। आपका होममेड बीटरूट लिप बाम बनकर तैयार है। अब आप इस लिप बाम का इस्तेमाल करें और गुलाबी होंठ पाएं। जब यह सूख जाएगा तो आपके होंठ रेडिश लुक देंगे। अगर आप लगातार इस लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी व नरम हो जाएंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...