लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह के निर्देषानुसार तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद के अनुमोदनोपरांत राष्ट्रीय लोकदल मध्य उप्र के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने लखनऊ जनपद के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेंदारी बेलाप्रताप राजवंशी को सौंपी है वहीं कौशाम्बी में भी अब्दुल मोईद उर्फ नन्हें को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।