Breaking News

धनिया का पानी पीने से मिलता है ये लाभ

धनिया (Coriander) का इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय खाने में किया जाता है। धनिया का स्वाद और सुगंध कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप धनिया पत्ती की चटनी बनाना चाहते हैं या किसी भी सब्जी को धनिया पत्ती से गार्निश करना चाहते हैं।

धनिया का प्रयोग सब्जी के मसाले के रूप में भी किया जाता है। धनिया स्वाद और सुगंध के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।

भारतीय रेलवे की नई उड़ान: विश्व स्तरीय सुविधाओं से परिपूर्ण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

धनिया

इनके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इनके बीज का सेवन करना फायदेमंद होता है। थायरॉइड और वजन घटाने जैसी समस्याओं के लिए धनिया रामबाण का काम करता है।

Coriander का सेवन करने का एक बेहतर तरीका रोज सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना हो सकता है। आइए जानते हैं कि खाली पेट धनिये का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं और इसका सेवन करने का सही तरीका क्या है।

धनिया का पानी पीने के फायदे

Coriander वजन कम करे

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो धनिये के पानी को डाइट में शामिल करें। Coriander के पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इससे शरीर में जमा चर्बी कम होने लगती है और वजन तेजी से कम होने लगता है।

थायराइड की समस्या में फायदेमंद

थायराइड के मरीजों को भी रोज सुबह खाली पेट धनिये का पानी पीना चाहिए। यह थायराइड की कमी या अधिकता दोनों में लाभकारी है। धनिया में पाए जाने वाले खनिज और विटामिन थायराइड हार्मोन को विनियमित करने में मदद करते हैं।

पाचन में सुधार

Coriander का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। रोजाना पानी का सेवन करने से शरीर की पाचन अग्नि नियंत्रित होती है, जिससे पेट में एसिडिटी का स्तर बढ़ने से रोकता है। पेट दर्द, जलन और गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है।

About News Room lko

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...