Breaking News

दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। राहुल गांधी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार को राहुल के साथ में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाएंगे इस दौरान राहुल गांधी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राहुल गांधी लाल किला के बाद राहुल गांधी महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेई की समाधि पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे।

यात्रा के सुबह के पड़ाव के लिए यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चेहरे पर मास्क लगाकर कुछ मिनट तक चलीं।

यह यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया। दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर गांधी और यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

बाद में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पहले, उन्होंने अक्टूबर में कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा मार्च में भाग लिया था। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में यात्रा में शामिल हुई थीं।

About News Room lko

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय: एमबीए के 47 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप का ऑफर

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकीय एवम् तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रिक्रूटमेंट ड्राइव मे ...