Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट कल्पना कनौजिया एडवांस लीडरशिप कैंप के लिए आगरा रवाना

लखनऊ। आज भाषा विश्वविद्यालय की द्वितीय वर्ष की एनसीसी कैडेट कल्पना कनौजिया एडवांस लीडरशिप कैंप के लिए आगरा रावाना हो गई। यह एक राष्ट्रीय स्तर का कैंप है जो 19-30 नवंबर के मध्य आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम में आयोजित किया जाएगा। मथुरा रोड, आगरा में आयोजित किया जायगा। विश्वविद्यालय की एएनओ डॉ लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा के अनुसार लखनऊ ग्रुप से 6 बालिका कैडेट्स को चयनित किया गया है।

👉‘मार-मार के भरता निकाल देता है..’ विराट नहीं तो किससे खौफ खा गए शोएब अख्तर?

यह कैंप सामान्य जागरूकता, गुणों और सॉफ्ट स्किल्स को बढ़ाने, सामान्य कौशल में सुधार करने और सीडीटीएस को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सामान्य जागरूकता बढ़ाने, लीडरशिप को बेहतर बनाने के लिए एडवांस लीडरशिप प्रशिक्षण और सॉफ्ट कौशल, सामान्य कौशल में सुधार और सीडीटी को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट कल्पना कनौजिया एडवांस लीडरशिप कैंप के लिए आगरा रवाना

प्रशिक्षण दर्शन के अंतर्गत दृष्टिकोण में बदलाव और जागरूकता में वृद्धि, मूल्य प्रणाली, रीति-रिवाजों और परंपराओं को विकसित करना, जीवन के सभी क्षेत्रों में मानव संसाधन विकास के माध्यम से प्रभावी नेताओं के रूप में कार्य करना, सशस्त्र बलों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना प्रमुख है। शिविर के दौरान कैडेट्स को ऐतिहासिक रुचि और महत्व के स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

👉कौन है वो भारतीय नर्स जिसे यमन में मिली मौत की सजा? समझें- पूरा मामला

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह ने प्रतिभागी एनसीसी कैडेट शुभकामनाएं दी। लखनऊ ग्रुप की 20 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल पीएस चौहान एनसीसी कैडेट्स को शुभ कामनाएं दी।

About Samar Saleel

Check Also

PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के जान का सौदा किया है, यही है मोदी की गारंटी- अजय राय

लखनऊ। कोविशिल्ड वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी ने ब्रिटिश कोर्ट में यह स्वीकार किया की उसकी ...