Breaking News

आईलैशेज को कर्ल करते समय लड़कियों द्वारा की गई ये गलतियां उन्हें बना सकती है बदसूरत

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं जब भी मेकअप करती हैं तो आंखों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं जबकि आंखें आपके चहरे को आकर्षक बनाने का काम करती हैं। खासतौर से आपकी पलकें अर्थात आई लैशेज पर भी ध्यान देना जरूरी हैं और इन्हें कर्ल कर आकर्षक बनाया जाता हैं। इसमें देखा गया हैं कि लड़कियां आईलैशेज को कर्ल करते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं जो लुक को खराब करती हैं। इसलिए आज हम आपको इन्हें कर्ल करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

आई लैशे को लास्‍ट न करें कर्ल

बेस मेकअप करने से पहले आई लैश को कर्ल करना चाहिये नहीं तो आंखों की खूबसूरती छिप जाती है। ऐसा करने से आंखों के शेप के अनुसार मेकअप किया जा सकता है।

कर्ल करते समय न लगाएं जोर

आई लैशेज को कर्ल करते समय ज्‍यादा जोर से न दबाएं। ऐसा करने से आपकी लैशेज कमजोर होकर टूटने लगेंगी। साथ ही कर्लर पर हमेशा ऊपर की तरफ दबाव देना चाहिए।

कर्लर को करें हल्‍का सा गर्म

हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं। लेकिन कुछ लड़कियों को शायद ही ये बात पता होगी। आई लैश कर्लर को अगर ब्‍लो ड्रायर से हल्‍का गर्म कर लिया जाए तो इससे आपकी पलकें और भी अच्‍छे से कर्ल होंगी।

लैशेज को कर्ल करने से पहले न लगाएं मस्‍कारा

कई लड़कियां आंखों पर पहले मस्‍कारा लगाती हैं और फिर आईलैश को कर्ल करती हैं। मगर ऐसा करने से लैश में चिपचिपापन आ जाता है और मस्‍कारा बाहर फैलने लगता है।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...