Breaking News

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर और नाका गुरुद्वारा में की गई चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभाएं

पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय में भी की गई प्रार्थना सभा

लखनऊ। अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के लिए ऐतिहासिक घड़ी बिलकुल करीब आ गई है। देशभर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 इतिहास रचने की दहलीज पर है। भारत के इस मिशन पर दुनिया भर की आंखें टिकी हुई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने नया वीडियो साझा कर उत्सुकता बढ़ा दी है। इसरो ने कहा है कि मिशन तय समय पर है। वह आज शाम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर और नाका गुरुद्वारा में की गई चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभाएं

चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए देशभर में 24 घंटे से पूजा-अर्चना और प्रार्थना की जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के श्री मनकामेश्वर मंदिर में पूजा और हवन किया गया है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नाका हिंडोला में आज चंद्रयान 3 की सफलता के लिए गुरु चरणों में, प्रभु चरणों में अरदास की गई।

प्रदेश संयोजक प्रमोद गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी रणनीति, NUJ(I) के जयपुर अधिवेशन में यूपी से शामिल होंगे 101 प्रतिनिधि

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित इस अरदास के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा महामंत्री हरपाल सिंह जग्गी, प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत, हरमिंदर सिंह टीटू , ताजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह ,राजवंत सिंह बग्गा ,कुलदीप सिंह सलूजा सहित अनेक पदाधिकारी और गुरु भक्तों ने हिस्सा लिया।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर और नाका गुरुद्वारा में की गई चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभाएं

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि यह हम सब भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है, जब हमारे देश का चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर उतरेगा और विश्व में हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा का डंका बजेगा।

हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि मिशन चंद्रयान भारत के वैज्ञानिकों की प्रतिभा, काबिलियत और वर्षों की तपस्या का फल है, जब देश को यह गौरव देखने और अनुभव करने का मौका मिल रहा है। प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने कहा कि चंद्रयान की सफलता भारत की प्रतिभा, योग्यता ,भारत के वैज्ञानिकों और भारत के युवाओं और भारत के नेतृत्व की सफलता की कहानी है। हम सब को भारत के नेतृत्व और भारत के वैज्ञानिकों पर गर्व है।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर और नाका गुरुद्वारा में की गई चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभाएं

इस अवसर पर पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने कहा है कि चंद्रयान- 3 आज 23 अगस्त को चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक उतरेगा। यह देश के लिए और देश के वैज्ञानिकों के लिए गर्व का विषय है। अनीस मंसूरी ने हज़रत गंज स्थित पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय में चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक सकुशल चन्द्रमा की धरती पर उतरने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर और नाका गुरुद्वारा में की गई चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभाएं

पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यालय सचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि कहा है कि चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक उतारने के लिए हम अपने देश के वैज्ञानिकों को ह्रदय से शुभकामनायें देते है। आज हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चूका है। और हमरे देश के वैज्ञानिक अपनी कड़ी मेहनत से विज्ञान के क्षेत्र में देश को और आगे ले जाने का कार्य करेंगे। उधर भाजपा की लखनऊ कैण्ट मंडल-4 के कार्यकर्ताओं ने भी सदर बाजार कैण्ट स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...